National
यात्रियों को ले जा रही मिनी बस पलटी, सड़क हादसे में पांच लोग घायल….

Akhnoor accident News: जम्मू के अखनूर में आज सुब दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, अखनूर के भलवाल में यात्रियों से सवार मिनी बस अचानक से पलट गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर राहत-बचाव का कार्य जारी है। हालांकि अभी तक हादसा होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
भलवाल की सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र लेफ्टिनेंट बोध राज उम्र 30 वर्ष निवासी बनतालाब, सुनीता पत्नी सुभाष चंदर उम्र 40 वर्ष निवासी बंटालाब, रेनू देवी पत्नी शाम लाल उम्र 27 वर्ष निवासी दघा अंबारन, ममता देवी पुत्री शाम लाल उम्र 09 वर्ष निवासी अंबारान और बलदेव राज पुत्र संसार चंद उम्र 70 वर्ष निवासी चिनौर के रूप में हुई है।
Follow Us




