यात्रियों के लिए जरूरी खबर: प्रयागराज मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य; पमरे की तीन जोड़ी ट्रेनें आज से निरस्त

[ad_1]

जबलपुर3 घंटे पहले

रेल प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में आज से 24 अक्टूबर तक मानिकपुर स्टेशन का यार्ड रिमॉडलिंग कार्य प्री-एनआई और नॉन इंटरलॉकिंग के तहत किया जा रहा है। जिसके चलते इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ गाड़ियाँ प्रभावित रहेगी।

इस नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/ टर्मिनेट होने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें भी निरस्त रहेगी। इस कार्य के पूरा होने के बाद गाड़ियों की समय के साथ ही ट्रेन की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। जिससे रेलयात्रियों का समय भी बचेगा।

निरस्त की गई 6 जोड़ी ट्रेनें

  • 06635 सतना-मानिकपुर मेमू ट्रेन, आज से 21 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
  • 06636 मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन, आज से 21 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
  • 06637 सतना-मानिकपुर मेमू ट्रेन, आज से 21 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
  • 06638 मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन, आज से 21 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
  • 11117 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन 20 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
  • 11118 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन 21 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button