Chhattisgarh

यातायात थाना में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, DSP ज्योत्सना चौधरी ने फहराया तिरंगा

कोरबा । 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात थाना परिसर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान DSP ज्योत्सना चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर ASI राम नारायण रात्रे, ईश्वरी लहरे, मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष, लखन सिंह, नीतू, कांस्टेबल राम पटले और रवि बकुले सहित यातायात थाना के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात थाना परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रसेवा और जनसुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button