मौसम में घुली ठण्डक: दिन का पारा 2 डिग्री गिरा; रात का पारा 3 डिग्री से घटकर सामान्य पर; दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Day’s Temperature Dropped By 2 Degrees; Night Temperature Reduced By 3 Degrees To Normal
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दीपोत्सव पर सर्दी का आगाज कर गायब हुई ठण्ड तो लेकर उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने 10 नवम्बर के बाद तापमान में गिरावट की बात कही थी जिसे लेकर अब वैसी ही स्थिति बन रही है। शनिवार दिन में कुछ देर बादल छाए और उनते छंटने के साथ तापमान में गिरावट आई जबकि रात को भी पारा नीचे आया जिससे अब मौसम में ठण्डक घुल गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने एक-दोरात के न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात कही है जिससे रात में हल्की ठण्ड रहेगी।
मौसम के तेवर कई दिनों से ऊपर नीचे हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। इसी प्रकार रात का न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। इसके बाद शनिवार को दिन में कुछ देर बाद बादल छाए और तापमान में गिरावट आई। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। इसी तरह रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री घटकर 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। फिर भी दिन और रात के तापमान में गिरावट से मौसम ठण्डा हो गया। रात को जहां इन दिनों पंखे चल रहे थे, शनिवार रात को लोगों को बंद करना पड़ा और ऊनी वस्त्र बाहर निकल गए। दरअसल पिछले दिनों बादलों के कारण दिन और रात के समय तापमान नीचे नहीं आ पा रहा था। बादलों के जाते ही मौसम में बदलाव हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर मैदानी इलाकों में पड़ा है।
मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर में पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है जिसके चलते इंदौर सहित मालवा निमाड़ में दिन का तापमान लगभग स्थिर रहा जबकि रात के तापमान में गिरावट से हल्की सर्दी रहेगी। फिर 17 नवम्बर से एक और पश्चिम विक्षोभ बन रहा है जिसके बाद फिर तापमान बढ़ सकता है।
Source link