मौसम की खबर: हवा ने बढ़ाई सिहरन, लेकिन रात का पारा 12 डिग्री से ऊपर ठहरा

[ad_1]
ग्वालियर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लक्ष्मण तलैया रोड, शाम 5:25 बजे
नवंबर के दो सप्ताह पूरे हो चुके हैं। लेकिन अभी तक अधिकृत तौर पर महानगर में सर्दी ने दस्तक नहीं दी है। अंचल की ओर रुक रुक कर उत्तरी हवा आ रही हैं। इससे सोमवार को दिन व रात का तापमान मामूली बढ़त के साथ दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। हालांकि सोमवार को शाम 5:30 से 8:30 बजे के बीच सर्द हवा चली। इससे लोगों ने सिहरन का अहसास किया। इन तीन घंटों के दौरान रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। इस तरह रात 8:30 बजे 12.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
सोमवार को सुबह के समय भी हल्की सर्द हवा चल रही थी। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप निकली। इससे दिन का तापमान बढ़त के साथ दर्ज किया गया। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़त के साथ 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 12.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Source link