मौसम का मिजाज: नवंबर के पहले हफ्ते में तेज ठंड के आसार,12 डिग्री जा सकता है पारा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • There Is A Possibility Of Severe Cold In The First Week Of November, The Mercury May Go Up To 12 Degrees

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बीते 16 साल में नवंबर के पहले हफ्ते में ऐसा रहा तापमान का ग्राफ - Dainik Bhaskar

बीते 16 साल में नवंबर के पहले हफ्ते में ऐसा रहा तापमान का ग्राफ

  • 16 साल में 3 बार 13 डिग्री या उससे कम रहा है पारा

शहर में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच नवंबर के पहले हफ्ते में तेज ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 2 दिन बाद हिमालय रीजन में पहुंच रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में खासा बदलाव होगा। इसका असर नवंबर के पहले हफ्ते में पड़ने वाली ठंड पर होगा।

शहर में पिछले 16 साल में नवंबर के पहले हफ्ते में सिर्फ तीन बार तेज ठंड पड़ी है। इन 3 सालों में रात का तापमान 13 डिग्री या उससे कम दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक इस बार नवंबर के पहले हफ्ते के आखिरी दो दिनों में पारा 12 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

रात में अभी भी तापमान सामान्य से कम

शुक्रवार रात का तापमान 15.6 डिग्री रहा, यह सामान्य से 1 डिग्री कम था। बीते 24 घंटे में इसमें 0.1 डिग्री इजाफा हुआ। दिन का तापमान 32.8 डिग्री था। गुरुवार के मुकाबले इसमें 0.2 डिग्री की गिरावट हुई। दिन में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह 11:30 बजे पारा 31.4 डिग्री पर था जो दोपहर 2:30 बजे 0.6 डिग्री बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच सका था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button