Chhattisgarh
CG BREAKING : विभाग की महिला स्टाफ ने 4 सरकारी कर्मचारी पर लगाया गंभीर आरोप, FIR दर्ज
कांकेर। महिलाएं अब सरकारी दफ्तरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल कांकेर जिला मुख्यालय के एक शासकीय दफ्तर में सहकर्मियों ने महिला कर्मचारी पर अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़ित महिला कर्मचारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि, उसके दफ्तर के ही चार कर्मचारी सचिन खरे, मोहनलाल जैन, मेघराज साहू और पीएस देवकर उस पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। इतना ही नहीं सचिन खरे ने कई बार उसे जबरन छूने की कोशिश भी की, जिसका उसने विरोध भी किया। लेकिन इन चारों कर्मचारियों की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। अब उसने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
Follow Us