मैहर में सड़क हादसा: डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

[ad_1]

सतना9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मैहर में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल मैहर से सतना जिला अस्पताल रेफर किया है। जानकारी के मुताबिक मैहर में मंगलवार शाम डंपर से कुचल जाने के कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अर्जुन साकेत (25) के रूप में हुई है। इस हादसे में अर्जुन का साथी पिंटू साकेत (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। पिंटू को मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां से डॉक्टरों ने उसे सतना जिला असप्ताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि बाइक सवार अर्जुन और पिंटू किसी काम से सोनवारी से मैहर आए थे। मैहर में जेल रोड पर जा रहे डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश में वे हादसे का शिकार हो गए। बाइक अर्जुन की ही थी। लिहाजा चला भी वही रहा था। जेल रोड पर डंपर को स्पीड में ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक उसके नियंत्रण से बाहर होकर डंपर के पहियों के नीचे आ गई। अर्जुन भी बाइक के साथ पहियों की चपेट में आ गया। नतीजतन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button