मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन: अधिवक्ता और न्यायिक कर्मचारियों के बीच हुआ मुकाबला, कर्मचारी संघ को 9 रनों से हराकर वकील जीते

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Tikamgarh
- There Was A Fight Between Advocates And Judicial Employees, The Lawyers Won By Defeating The Employees Union By 9 Runs.
टीकमगढ़9 मिनट पहले
शहर के पुलिस लाइन ग्राउंड में शनिवार सुबह अधिवक्ता संघ और न्यायिक कर्मचारी संघ के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। दोनों ही टीमों के बीच 12-12 ओवर का मैच हुआ। जिसमें अधिवक्ता संघ ने 9 रन से जीत दर्ज की। मैच के समापन पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दोनों ही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि तनाव भरे माहौल में खुद को फिट रखने और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से मैत्रीपूर्ण मैचों का आयोजन रखा गया है। आज पहला मैच न्यायिक कर्मचारी संघ और अधिवक्ता संघ के बीच हुआ।

जिसमें अधिवक्ता संघ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यायिक कर्मचारी संघ के खिलाड़ी 86 रन बना सके। इस तरह 9 रनों से अधिवक्ता संघ ने मैच जीत लिया। मैथ के समापन पर वरिष्ठ अधिवक्ता रूपनारायण तिवारी और प्रेम नारायण पांडे ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटकर उत्साहवर्धन किया।
हर सप्ताह होगा क्रिकेट मैच का आयोजन
अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग टीमों के साथ मैत्रीपूर्ण मैचों का आयोजन हुआ। आगामी दिनों में कलेक्टर एकादश, एसपी एकादश और पत्रकार इलेविन टीमों के साथ मैत्रीपूर्ण मैच खेले जाएंगे। इसका उद्देश्य आपसी सौहार्द को बनाए रखना है।

Source link




