मृत महोत्सव के अंतर्गत 75 दिनों से नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज: विभाग ने काॅल कर लोगों को बुलाया, 31 हजार को लगाए प्रीकॉशन डोज

[ad_1]

मंदसौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 दिनों से नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतिम दिन बुधवार को जिले के 246 केंद्रों पर 42 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया थे लेकिन केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। इसके बाद अंचल में टीमों ने घर-घर जाकर प्रीकॉशन डोज लगाए। शहर में विभाग की टीम लोगों को फोन लगाकर समझाते हुए डोज लगवाने की बात कहती रही। काफी प्रयासों के बाद विभाग को 31 हजार 500 लोगों को वैक्सीन लगाने में सफलता मिली। जिले में अब तक 11.26 लाख ने दो डोज व 3.08 लाख ने बूस्टर डोज लगवाया है।

केंद्र शासन द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में 75 दिन से जिले में 18 से 60 साल तक के सभी लोगों काे नि:शुल्क प्रीकॉशन डोज लगाना शुरू किए। कोरोना संक्रमण नहीं होने से जिले में लाेग इसके लिए कम ही रुचि ले रहे हैं। बुधवार को अभियान के अंतिम चरण में स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 246 केंद्रों पर महाअभियान चलाया। विभाग ने अभियान में 42 हजार 320 को वैक्सीन का लक्ष्य तय किया। शहर में सभी केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। इक्का-दुक्का लोग आकर वैक्सीन लगवाते रहे।

वहीं अंचल में भी यही स्थिति रही। इसके बाद शहर में विभाग की टीम ने लोगों को काॅल कर समझाइश देने का दौर शुरू किया। अमले ने फोन लगा-लगाकर लोगों को बुलाया व डोज लगाया। बुधवार को विभाग ने 31043 लाेगाें को प्रीकॉशन व 461 काे प्रथम व द्वितीय डोज लगाया। इस तरह जिले में कुल 31504 लोगों को वैक्सीन लगवाने सफलता प्राप्त की। जिले में अब तक 11.26 लाख ने दो डोज और 3.08 लाख ने प्रीकॉशन डोज लगवा लिया है।

बुधवार को लगी वैक्सीन

ब्लॉक ………………… वैक्सीन
मंदसौर रूलर………….5050
मंदसौर अर्बन…………2300
मल्हारगढ़……………….6450
भानपुरा………………….2458
गरोठ………………….. 5749
सीतामऊ……………….9497

मुफ्त की सुविधा खत्म, अब देना होगी राशि

अभियान खत्म होने के बाद अब 18 से 60 साल के लोगों को प्रीकॉशन डोज के लिए लोगों को 350 रुपए खर्च करना होगी। इसमें 250 रुपए में वैक्सीन का डोज मिलेगा व 100 रुपए संबंधित अस्पताल को सर्विस चार्ज देना होगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button