मुरैैना में गाय का रेस्क्यू: गटर में गई गाय को गौसेवकों ने रस्सी के सहारे निकाला

[ad_1]

मुरैनाएक घंटा पहले

मुरैना शहर की गोपीनाथ की पुलिया के पास गटर में मंगलवार को एक गाय चली गई। गाय के चले जाने पर लोगों ने उसकी सूचना गौसेवकों को दी। गौसेवक तुंरत मौके पर पहुंचे और उन्होंने रस्सी के सहारे गाय का रेस्क्यू किया और उसे बाहर निकाला। गौसेवकों ने बताया कि यह गटर बहुत खतरनाक है। दो दिन पहले इसमें एक महिला भी चली गई थी जिसे बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोगों द्वारा निकाला जा सका था। उस सीवर पर बाद में ढक्कन लगा दिया गया और गाय का इलाज किया गया।

गाय को निकालते हुए

गाय को निकालते हुए

सीवरों से गायब ढक्कन
मुरैना शहर के अन्दर ऐसे कई सीवर हैं जिन पर ढक्कन नहीं है। ढक्कन न होने के कारण उनमें लोग गिर जाते हैं। गौवंश व हल्के जानवर भी चले जाते हैं जिन्हें बड़ी मुश्किल के बाद निकाला जा सकता है।
सामने आई निगम की लापरवाही
इस मामले में सबसे अधिक नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। निगम अधिकारी इस बात को भली भांति समझते हैं लेकिन वे इस समस्या से अनजान बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button