मुरैना में कचरे के ढेर: मरे जानवरों की बदबू से जीना दुश्वार, खुलकर बोल रहे यह कैसी व्यवस्था

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Morena
  • It Is Difficult To Live With The Stench Of Dead Animals, What Kind Of System Is This Openly Speaking

मुरैना25 मिनट पहले

मुरैना के जौरा कस्बे में दीपावली के बावजूद सफाई नहीं की गई है। सड़कों के किनारे ढेर मौजूद हैं जहां जानवर तक सड़ रहे हैं और लोग उनकी दुर्गंध से परेशान हैं। लोग नगर पालिका के विरोध में खुलकर बोल रहे हैं कि यह कैसी व्यवस्था है। वहीं सड़कों के किनारे कचरे के छोटे-छोटे ढेरो को बटोरने के वजाय नगर पालिका के कर्मचारियों ने उनमें आग लगा दी है जिससे और अधिक कचरा उड़ रहा है। बता दें, कि दीपावली साफ-सफाई व रोशनी का त्योहार है। हर घर करीने से सजाया गया होता है लेकिन यहां सड़कों व गलियों का बुरा हाल है। यहां जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। उन ढेरों में मरे जानवर सड़ रहे हैं जिनकी दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार है। जब लोगों के बर्दाश्त के बाहर हुआ तो वे खुलकर नगर पालिका के विरोध में बोलने लगे।

सड़क पर कचरे का ढेर जलता हुआ

सड़क पर कचरे का ढेर जलता हुआ

उठाने के वजाय लगा दी आग
जौरा कस्बे में नगर पालिका ने कचरे को शिफ्ट नहीं किया है बल्कि उसको जगह-जगह एकत्रित करके उनमें आग लगा दी है जिससे अब जला हुआ कचरा और अधिक दुर्गंध दे रहा है वहीं उड़कर लोगों के घरों व दुकानों के अन्दर जा रहा है।

कचरे के ढेर को बताते स्थानीय निवासी

कचरे के ढेर को बताते स्थानीय निवासी

कचरे ने किया जीना दूभर
दीपावली पर लोगों ने अपने घरों को साफ किया और उन्हें करीने से सजाया है। हर घर में लाइटिंग की गई है जिससे दीपावली का त्योहार शुभ हो लेकिन नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही व बदइंतजामी के कारण अब वहां के लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। यहां लोग कचरे की वजह से घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। त्योहार के दूसरे दिन पड़वा वाले दिन एक दूसरे के यहां लोग मिलने के लिए जाने की चाहत रखते हैं लेकिन गंदगी की वजह से लोग अब इससे भी परहेज कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button