Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर,9 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने अपने अदम्य साहस, त्याग और दृढ़ संकल्प से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनजातीय समाज में स्वाभिमान और स्वतंत्रता की चेतना का संचार किया। अन्याय, शोषण और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनका संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक गौरवशाली अध्याय है।

जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रभक्ति के प्रति उनका समर्पण आज भी हम सभी को समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Back to top button