गुना में 14 साल की लड़की से रेप: सहेली ने बहाने से घर बुलाकर कमरे में बंद किया, उसके भाई ने किया दुष्कर्म

[ad_1]
गुना7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।
जिले के रुठियाई इलाके में 14 वर्षीय की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने बहन के साथ मिलकर वारदात की। दोनों लड़कियां आपस में दोस्त हैं। आरोपी की बहन ने उसे बहाने से उसे घर बुलाया। इसके बाद बाहर से ताला लगाकर चली गई। कमरे के अंदर पहले से बैठे उसके 17 साल के भाई ने लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने भाई-बहन को अभिरक्षा में ले लिया है।
SP पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को रुठियाई इलाके में 14 साल की लड़की किशोरी ने महिला थाना गुना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने बताया था कि उसके पडोस में रहने वाला एक लड़का आते-जाते परेशान कर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। करीब एक महीने पहले उस लड़के की बहन, जो उसकी सहेली है, ने उसे सिलाई करने के लिए घर पर बुलाया। उस समय घर पर कोई नहीं था। जब वह घर पर पहुंची, तो उसकी सहेली उसे घर के अंदर छोड़कर घर का बाहर से ताला लगाकर चली गई।
इतने में घर के अंदर पहले से ही छिपकर बैठे उसकी सहेली के भाई ने अचानक बाहर निकलकर उसका मुंह दबा लिया। उसके साथ रेप किया। उस समय डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। बुधवार को बच्ची की शिकायत पर महिला थाने में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई। SP ने बताया कि लड़की के साथ रेप के मामले में तुरंत संज्ञान लेकर उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए।
महिला थाना प्रभारी SI ज्योति राजपूत और उनकी टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियों की तलाश करते हुए कई जगह दबिश दी गई। 15 घंटों में लड़की के साथ दुराचार करने वाले नाबालिग और घटना में सहयोग करने वली उसकी बहन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विशेष किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
Source link