Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय आज 1 मई को वक्फ संशोधित अधिनियम जनजागरण अभियान तथा व्याख्यान माला कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 1 मई गुरुवार को राजधानी रायपुर में वक्फ संशोधन अधिनियम जनजागरण अभियान तथा व्याख्यान माला कार्यक्रम शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार श्री साय प्रातः 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला रायपुर पहुंचेंगे। 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जन जागरण अभियान वक्फ संशोधित अधिनियम कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा एवं 3:00 बजे से 3:30 बजे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। तत्पश्चात 3:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला रायपुर से प्रस्थान कर 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 4:40 बजे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज सभागृह रायपुर पहुंचेंगे। 4:40 बजे से 5:40 बजे तक व्याख्यान माला वक्फ संशोधन अधिनियम कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात 5:40 बजे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज सभागृह रायपुर से प्रस्थान कर 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button