मुख्यमंत्री साय आज रायपुर, ओडिशा के बरगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे

रायपुर, 26 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज संविधान दिवस के अवसर पर रायपुर, ओडिशा के बरगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे।
जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर अम्बेडकर चौक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर को माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 11:10 बजे टाउन हॉल में होने वाले संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
11:45 बजे मुख्यमंत्री रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से ओडिशा के बरगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:55 बजे बगेइबिरा पहुंचेंगे। यहां से वे 1 बजे मां वैष्णव देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 2 बजे मंदिर से निकलकर वे वापस हेलीपैड पहुंचेंगे और महासमुंद जिले के लिए उड़ान भरेंगे।
2:45 बजे वे बड़े साजापाली, महासमुंद पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा सालखंड स्थित मां महालक्ष्मी देवी मंदिर में 2:50 बजे पूजा करेंगे। 3:20 बजे वे फिर हेलीपैड लौटकर रायपुर के लिए रवाना होंगे।
3:25 बजे रायपुर वापस पहुंचने के बाद वे 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे




