मुख्यमंत्री साय आज रायपुर के पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा जशपुर प्रवास पर रहेंगे

रायपुर, 20 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी आज 20 जून 2025 शुक्रवार को राजधानी रायपुर के सयाजी होटल में आयोजित पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। तथा जशपुर जिला के प्रवास पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 12:10 बजे सयाजी होटल रायपुर पहुंचेंगे। वहां 12:10 बजे से 1:00 बजे तक पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1:10 बजे सयाजी होटल रायपुर से प्रस्थान कर 1:20 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर पहुंचेंगे एवं आरक्षित रहेगा।

दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 2:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर आगमन एवं प्रस्थान कर 3:45 बजे हेलीपैड, बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर आगमन एवं समय आरक्षित रहेगा। 4:00 बजे हेलीपैड, बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर से प्रस्थान कर 4:15 बजे रक्षित पुलिस लाईन हेलीपैड जशपुर जिला जशपुर आगमन एवं प्रस्थान कर 4:25 बजे सर्किट हाउस, जशपुर पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।