Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त

रायपुर, 5जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:25 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुँचेंगे। इसके तुरंत बाद 11:30 बजे से 2:00 बजे तक वे विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे, जिनमें शासन की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और प्रशासनिक समीक्षा पर गहन चर्चा होगी।

दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय में ही कार्यालयीन कार्य और आरक्षित समय में फाइलों की समीक्षा करेंगे।

शाम 4:30 बजे वे मंत्रालय से रवाना होकर 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुँचेंगे, जहाँ 5 से 6 बजे तक एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस वार्ता में सरकार की नीतियों, हालिया फैसलों और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर मुख्यमंत्री का पक्ष सामने आने की पूरी संभावना है।

शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय से रवाना होकर 6:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुँचेंगे। शेष समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button