बाइक टकराई: घर से निकला था खेतों के लिए, बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

[ad_1]
भिंडएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

फाइल
भिंड के अमायन थाना क्षेत्र में दो बाइक चालकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
अमायन थाना पुलिस के मुताबिक कमनपुरा निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर खेतों की ओर जा रहा था, तभी उसकी की बाइक एक अज्ञात युवक की बाइक से टकरा गई। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बात की जानकारी परिजनों को लगी। वे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us