Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 22 जून 2025/ मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय आज 22 जून 2025 रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह के साथ प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 9:25 बजे निज निवास बगिया विकासखंड कांसाबेल जिला जशपुर से प्रस्थान कर 9:30 बजे हेलीपैड बगिया विकासखंड कांसाबेल जिला जशपुर आगमन एवं प्रस्थान कर 10:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर आगमन एवं प्रस्थान, 10:55 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर आगमन एवं आरक्षित। दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 1:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आगमन एवं आरक्षित। 1:45 स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रस्थान कर 2:00 बजे ग्राम बंजारी सेक्टर 2 नवा रायपुर अटल नगर आगमन।

2:00 बजे से 2:30 बजे तक भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात 2:35 बजे ग्राम बंजारी सेक्टर 2 नवा रायपुर अटल नगर से प्रस्थान कर 2:50 बजे मेफेयर लेक रिजॉर्ट नवा रायपुर अटल नगर आगमन एवं 3:10 बजे तक आरक्षित। 3:15 बजे से 4:15 बजे तक राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय एवं केंद्रीय न्यायालयिक प्रयोगशाला की भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4:20 बजे से 6:20 बजे तक नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। 6:20 बजे से 6:50 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। 6:50 बजे से 7:50 बजे तक प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक होगी। रात्रि 8:00 बजे मेफेयर लेक रिसोर्ट नवा रायपुर अटल नगर नगर से प्रस्थान कर 8:25 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर आगमन एवं आरक्षित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button