ग्वालियर-मुम्बई एयरबस की मिली सौगात: केन्द्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ने की शुरुआत, वीक में 4 दिन चलेगी, 1.50 घंटे में पहुंचेंगे मुम्बई

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Union Civil Aviation Minister Started, Will Run 4 Days A Week, Will Reach Mumbai In One And A Half Hours

ग्वालियर9 घंटे पहले

केन्द्र में नागरिक उड्डयन मंत्रालय संभालने के बाद से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में विमान सेवाओं का लगातार विस्तार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के बड़े शहरों को देश के बड़े और महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ग्वालियर को एक और उड़ान सेवा की सौगात मिली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की वर्चुअली मौजूदगी में इस सेवा की आज शुरुआत हुई।

ग्वालियर और मुंबई के बीच आज से इंडिगो ने एक नई एयरबस सेवा शुरू की है। इसके शुरू हो जाने से ग्वालियर और मुंबई के बीच की दूरी केवल 1 घंटा 50 मिनट में तय हो जाएगी। गौरतलब है कि अभी राजधानी एक्स्प्रेस से ग्वालियर और मुंबई के बीच का सफर 15 घंटों में तय होता है जबकि अन्य सुपरफास्ट और फ़ास्ट ट्रेनों से 22 से 24 घंटों में। इस नई एयरबस सेवा से समय में बहुत बचत होगी।

शुभारम्भ कार्यक्रम ग्वालियर एयरपोर्ट और मुंबई एयरपोर्ट पर आयोजित किये गए। विमान सेवा को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कार्यालय से हरी झंडी दिखाई, कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि वर्चुअली जुड़े जबकि ग्वालियर एयरपोर्ट पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और मुंबई एयरपोर्ट पर भी कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि 15 नवंबर एक ऐतिहासिक दिन बन गया है जब देश राजधानी मुंबई और मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी ऐतिहासिक शहर ग्वालियर के बीच एयरबस-320 विमान सेवा शुरू हो रही है। उन्होंने कहा आज मराठा साम्राज्य के दो बड़े शहर मुंबई और ग्वालियर के बीच संगम होने जा रहा है। सिंधिया ने इस अवसर पर सभी का स्वागत किया उन्होंने मराठी में भी सम्बोधित किया।

आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। इसलिए है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को मप्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक राजधानी ग्वालियर के साथ एयरबस 320 विमान से जोड़ा जा रहा ही। कहा जाता है कि उपलब्धियों की शुरुआत किसी इच्छा से शुरू होती है और आज इस समय मराठा साम्राज्य के दो शहर मुंबई और ग्वालियर दोनों जुड़ने जा रह है। मराठी में भी बोला। आपको बात दें कि ग्वालियर और मुंबई के बीच एयरबस सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button