मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में विदिशा श्रेष्ठ: मंत्री यशोधरा राजे और उषा ठाकुर ने की प्रशंसा, कहा- 90% काम हो चुका

[ad_1]

विदिशा2 घंटे पहले

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 17 सितंबर से चल रहा था। यह 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान में विदिशा जिले ने श्रेष्ठ काम किया है। यहां का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। सोमवार को विदिशा पहुंची प्रदेश सरकार कि मंत्री उषा ठाकुर और मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इसकी प्रशंसा की। दोनों मंत्रियों को इस अभियान की निगरानी का जिम्मा सौंपा है।

इस सेवा अभियान में प्रदेश सरकार द्वारा 33 विभिन्न योजनाओं को चिन्हित किया गया था, जिसमें शिविरों का आयोजन किया गया था। उसमें आए आवेदनों के निराकरण करक हितग्राहियों को घर-घर जाकर लाभ देने, राहत राशि देने और अन्य कार्य किए जाने थे, उन्हीं कार्यों की समीक्षा दोनों मंत्रियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में की गई। विभागीय अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ हुई इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए दोनों मंत्रियों ने विदिशा जिला प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए 90 फीसदी लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही, शेष 10 फीसदी भाग 31 अक्टूबर तक पूरा करने की उम्मीद जताई।

ये रहे मौजूद

कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक के दौरान विदिशा जिले के चारों भाजपा विधायक हरिसिंह सप्रे, उमाकांत शर्मा, लीना जैन, राजश्री सिंह के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन के अलावा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, एसपी मोनिका शुक्ला और जिले के सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

तीन घंटे की देरी पर मंत्री ने मांगी माफी

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए आए दोनों मंत्री विलंब से आए थे, जिस पर से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हाथ जोड़कर सब से माफी मांगी और बताया कि आज प्रदेश कैबिनेट की बैठक थी। इसलिए मुझे आने में तीन घंटे की देरी हुई। मंत्रियों को यहां दोपहर तीन बजे आना था, वे शाम छह बजे यहां पहुंची।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button