मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा: भ्रष्टाचार की शिकायत पर परिहार को सेवा से पृथक नगरपालिका अध्यक्ष ने की शिकायत

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shajapur
  • On The Complaint Of Corruption, The Municipal President Complained To Parihar Separately From The Service

शाजापुर (उज्जैन)एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश के जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह शाजापुर में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि नगर पालिका के आउट सोर्स कर्मचारी पंकज परिहार द्वारा समझाने के बावजूद भी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मैं भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसे देखते हुए मंत्री सिलावट ने भ्रष्टाचारी कर्मचारी को तत्काल सेवा से पृथक करने के निर्देश दिए। साथ ही मंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओ में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगरपालिका सीएमओ आउटसोर्स कंपनी को लिखेंगे पत्र

सीएमओ राकेश चौहान ने आउट सोर्स एजेंसी रेजिडेंशियल इंजीनियर ई.जी.एस. इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्रा.लिमि. कंपनी उज्जैन को पत्र लिखकर भ्रष्टाचारी कर्मचारी पंकज परिहार एम.आई.एस. एक्सपर्ट नगर पालिका परिषद शाजापुर को तत्काल सेवा से पृथक करने के लिए कहा जाएगा।

सीएमओ ने बताया पंकज परिहार एम.आई.एस. एक्सपर्ट द्वारा नगर पालिका शाजापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य संपादित किया जा रहा था। भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना “प्रधानंमत्री आवास में एम.आई.एस. एक्सपर्ट द्वारा योजना में पात्र हितग्राहियों से राशि लेकर कार्य किए जाने की मौखिक शिकायतें हितग्राहियों के माध्यम से लगातार प्राप्त हो रही थी।

साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस बात से अवगत कराया गया हैं। शासन की किसी भी योजना में हितग्राहियों से राशि लेकर कार्य करना भ्रष्टाचार का बढ़ावा देना हैं। यह स्थिति कदापि उचित नही हैं। अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर अनियमितता, भ्रष्टाचार करना, उदासीनता, अनुशासनहीनता के कारण परिहार एम.आई.एस. एक्सपर्ट को तत्काल सेवा से पृथक करने में लिए कहा गया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button