Chhattisgarh

“मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान” से उत्कृष्ट प्रधान पाठक मनोज मढरिया सम्मानित

रायपुर 25 अक्टूबर। संभागस्तरीय मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान समारोह दुर्ग 2024 में “श्री मनोज कुमार मढरिया” प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नारधा, विकास खंड धमधा, जिला दुर्ग छ.ग. को श्रेष्ठ दायित्व निर्वहन एवं उत्कृष्ट नेतृत्व हेतु उत्कृष्ट प्रधान पाठक सम्मान से श्री सत्यनारायण राठौर संभागायुक्त दुर्ग एवं श्री आर एल ठाकुर संयुक्त संचालक दुर्ग के करकमलों से अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर संकुल प्रभारी श्रीमती आनंदिता मिद्या, संकुल समन्वयक श्री दधिचि सिंह, प्रधान पाठक श्रीमती पायल बंछोर, प्रधान पाठक श्री अमृत सिन्हा, प्रधान पाठक श्री निगेंद्र सर, प्रधान पाठक श्रीमति त्रिवेणी बंजारे, श्री मनोज वर्मा, श्री संजय सिंह शिक्षक एवं संकुल के सभी शिक्षकगण बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए।

Related Articles

Back to top button