नगर निगम में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल: निगमायुक्त के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 19 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Employees Open Front Against Municipal Commissioner, There Will Be A Demonstration On 19 point Demands
जबलपुरएक घंटा पहले
नगर निगम जबलपुर में आज से अनिश्चित हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों के द्वारा यह हड़ताल 19 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है। कर्मचारियों ने निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि निगमायुक्त तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। जिसको लेकर नगर निगम के समस्त कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए हैं।
कर्मचारियों के संघ ने किया समर्थन
कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल में मुख्यालय सहित नगर निगम के 16 जोनों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे। नगर निगम की अधिकांश यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन भी किया है। जिसमें तकनीकी अधिकारी संघ के संरक्षक राम दुबे व तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ संरक्षक योगेंद्र दुबे मध्य प्रदेश नगर निगम पालिका कर्मचारी संघ के आनंद दुबे अनिल तिवारी सहित समस्त संघ हड़ताल में रहेंगे। हालांकि इस हड़ताल से जल विभाग और आपातकालीन सेवा में लगे कर्मचारियों को दूर रखा गया है।
नगर निगम में धारा 30 की बैठक आज
दूसरी तरफ निगम परिसर स्थित पंडित भवानी प्रसाद तिवारी सभा कक्ष में आज से धारा 30 की बैठक भी आयोजित की गई है। जिसकी तैयारियां भी नगर निगम के द्वारा कर ली गई है। जिसके बाद बैठक में भी हड़ताल का प्रभाव देखने को मिल सकता है। महापौर की शपथ ग्रहण के बाद से ही नगर निगम में दोनों दलों में टकराव देखने को मिल रहा था। जिसके बाद अब कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोला है।
Source link