मिस्टर निमाड़ बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का हुआ आयोजन: संगीत की धुन पर मांसपेशियों का प्रदर्शन, प्रथम रहे रोहित

[ad_1]
खरगोनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मिस्टर निमाड़ शरीर श्रेष्ठ हिंदू श्री बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन पिछले दिनों गुप्तेश्वर महादेव दामखेड़ा कॉलोनी में हुआ। समिति के रजत करोसिया व मनोज वर्मा ने बताया कि स्पर्धा वजन के नियमों के अनुसार हुई। इसमें खंडवा, खरगोन, गोगावां आदि क्षेत्रों के लगभग 60 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें शरीर साधक संगीत की धुन पर मांसपेशियों की शानदार खेल प्रतियोगिता हुई। रजत करोसिया ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ शरीर साधक रोहित अटोदे खंडवा रहे। उन्हें वीर बजरंगी अखाड़ा की ओर से 11000 रुपए व मिस्टर निमाड़ हिंदू श्री मैन शील्ड प्रदान की गई। वहीं संगीत की धुन पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बेस्ट पोज बॉडी के खिताब से अलंकृत कर आकाश डागोरे खंडवा को 5100 रुपए व शील्ड दी गई। अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री अतिशय जोशी, इंजी नितिन मालवीया, देवेंद्र भदौरिया, उदित पाराशर, मनोज वर्मा, मनोज रघुवंशी, भोलू कर्मा, रंजीत डंडीर, भोला प्रजापत, परसराम चौहान, हरिओम पाटीदार व रवि जायसवाल उपस्थित रहे। निर्णायक समिति के बबलू पाल व चेतन गौर खंडवा थे। आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
Source link





