एक स्थान पर तैयार हो रहे भव्य रावण: आज रात तक अपने स्थानों पर पहुंचाए जाएंगे, रेणुका मंडी क्षेत्र में होगा 25 फीट के रावण का दहन

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Burhanpur
  • Will Be Delivered To Their Places By Tonight, Ravana Of 25 Feet Will Be Burnt In Renuka Mandi Area On Dussehra

बुरहानपुर (म.प्र.)एक घंटा पहले

दशहरा पर्व का उत्साह चरम पर है। उप नगर लालबाग में एक साथ तीन स्थानों पर दहन होने वाले रावण को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंगलवार शाम यह अपने अपने स्थानों पर भेजे जाएंगे।

दशहरा पर बुधवार को जगह जगह रावण दहन होगा। प्रमुख आयोजन रेणुका मंडी क्षेत्र में होगा। जहां 25 फीट का रावण दहन किया जाएगा। जिसमें सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मुख्य अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे।

लालबाग में गोपाल नगर, ग्राम पंचायत चिंचाला और रेणुका समिति के रावण तैयार किए गए है। जबकि राम मंदिर का भव्य रावण अपने ही स्थान पर तैयार किया जाता है। दशहरा पर रेणुका मंडी क्षेत्र में भव्य आयोजन होगा तो वहीं लालबाग में चल समारोह भी निकाला जाएगा।

इस दौरान राम लक्ष्मण, सीता की झांकी बनाई जाएगी। घोड़े, उंट की सवारी आकर्षण का केंद्र होगी। नगर निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर यादव ने बताया झांकियों में कलयुग के अत्याचार, महामारी आदि का चित्रण होगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि बुराई पर अच्छाई की जीत कैसे होती है।

एक ही कलाकार ने बनाए तीन स्थानों के रावण

लालबाग में एक ही कलाकार गोपाल ने तीन स्थानों के रावण तैयार किए। कहीं 20 तो कहीं 25 फीट का रावण दहन होगा। इसके अलावा जिलेभर में भी जगह जगह बुधवार को रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button