मामा राहुल के साथ चलेंगे रेहान वाड्रा: प्रियंका-रॉबर्ट से पहले ही पहुंच गए थे इंदौर, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का है शौक

[ad_1]
देवेंद्र मीणा/इंदौर25 मिनट पहले
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में दस्तक दे चुके हैं। बहन प्रियंका जहां यात्रा में शामिल हो रही है वहीं मामा राहुल के साथ भांजे रेहान भी यात्रा में नजर आएंगे। प्रियंका बुधवार को परिवार सहित इंदौर आई और यहां से यात्रा के लिए सड़क मार्ग से निकल गई। प्रियंका के साथ इंदौर एयरपोर्ट पर पति रॉबर्ट वाड्रा तो नजर आए लेकिन रेहान नहीं दिखे। जानिए आखिर रेहान कहां थे।

प्रियंका गांधी का इंदौर एयरपोर्ट पर स्वागत करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल।
सुबह की फ्लाइट से अकेले इंदौर पहुंच गए थे रेहान
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इंदौर में तैयारियों का दौर जारी है। इंदौर में यात्रा का रूट क्या रहेगा, सभा कहां होगी और राहुल गांधी कहां रूकेंगे ये सब तय हो चुका है। इस बीच बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे और सड़क मार्ग से बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर प्रियंका और रॉबर्ट तो दिखे लेकिन बेटा रेहान किसी को नजर नहीं आया।
दरअसल, प्रियंका और रॉबर्ट के इंदौर आने से पहले ही सुबह की फ्लाइट से रेहान इंदौर आ गए थे। जिन्हें प्रियंका गांधी के करीबी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के बेटे विनोद पटेल ने रिसीव किया। विनोद पूरे समय उनके साथ रहे। प्रियंका के आने तक करीब दो-तीन घंटे रेहान विजय नगर क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में ठहरे। इस दौरान रेहान और विनोद के बीच सामान्य बातचीत हुई।

टी शर्ट पहने खड़े रेहान वाड्रा और साथ में सत्यनारायण पटेल के बेटे विनोद पटेल।
‘जितना हो पाएगा, उतना चलेंगे’
दैनिक भास्कर को विनोद पटेल ने बताया कि उनके (रेहान) पास ज्यादा टाइम नहीं था। पहले एयरपोर्ट से उन्हें होटल ड्रॉप किया था। इस दौरान मैंने पूछा भी कि आपको आसपास कहीं घूमना है तो उन्होंने (रेहान) कहा कि घूमना तो था मुझे लेकिन टाइम नहीं है। उन्हें कुछ काम खत्म करना था। उन्होंने कहा कि अगली बार टाइम निकालकर आऊंगा। उन्होंने (रेहान) बताया कि वे पहली बार ही भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ रहे हैं। जितना हो पाएगा, उतना वो यात्रा में मॉम-डैड के साथ चलेंगे भी।
रेहान को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक
रेहान को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक है। ओपन मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में रेहान ने बताया था कि वे जब 8 साल के थे तब फोटोग्राफी को लेकर उनका जुनून शुरू हुआ था। उनके इंस्टाग्राम पर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी को लेकर कई फोटो मिल जाएगी। राजनीति में रेहान की कुछ खास दिलचस्पी नहीं रही लेकिन माना जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद उनकी राजनीति में सक्रियता बढ़ सकती है।

इंदौर एयरपोर्ट पर लोगों से हाथ मिलाते रॉबर्ट वाड्रा।
महाकाल लिखी टी-शर्ट में नजर आए रॉबर्ट वाड्रा
वहीं इंदौर एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान प्रियंका ने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने भगवान महाकाल के नाम वाली टी-शर्ट पहन रखी थी और उसके ऊपर जैकेट था।
इंदौर में गीत लॉन्च करने की तैयारी, दिग्विजय ने किया था ट्वीट
“पंख बंधे ना रुके उड़ान, हाथ से छू ले आसमान” ये बोल भारत जोड़ो यात्रा पर लिखे गए गीत का है, जिसका ट्रेलर पिछले दिनों किया गया था। 15 नवंबर को इसे लेकर यात्रा की कमान संभाल रहे दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया था जिसमें जानकारी देते हुए बताया था कि मशहूर पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह ने इसे आवाज दी है। वहीं लिरिक्स गुलजार ने लिखा है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इसमें म्यूजिक दिया है। जबकि फिल्माया भारत बाला ने है। इस गीत को इंदौर में लॉन्च करने की योजना है। इस गीत में फिल्मी जगत के तमाम दिग्गजों का योगदान है, इसलिए लोगों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर बेहद उत्सुकता है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा LIVE

MP में आज 23 KM चलेंगे राहुल गांधी:प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी साथ; टंट्या जन्मस्थली पर जनसभा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश में यात्रा का यह दूसरा दिन है। राहुल के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यात्रा में पैदल चल रही हैं। आज यात्रा का 78वां दिन है। प्रियंका पहली बार इस यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान वाड्रा भी हैं। कन्हैया कुमार भी यात्रा में चल रहे हैं। इससे पहले सोनिया गांधी 1 दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं।
राहुल गांधी रास्ते में रुस्तमपुर से टंट्या भील की जन्मस्थली जाएंगे। यहां जनसभा होगी। इसके बाद डूल्हार के गुरुद्वारा में लंच ब्रेक होगा। यहां से यात्रा छैगांव माखन के लिए चलेगी, वहां नुक्कड़ सभा के बाद दूसरे दिन का सफर खत्म होगा। रात्रि विश्राम खरगोन जिले के खेरदा में होगा। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत बुधवार को बुरहानपुर के बोदरली गांव से हुई है। यात्रा 12 दिन में 6 जिलों को नापती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री करेगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी चल रही हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी हैं। यह पहला मौका है जब प्रियंका गांधी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। यात्रा का आज 78वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा 6 राज्यों से होकर मध्यप्रदेश आई है।
Source link