Chhattisgarh

मानव सेवा मिशन ने पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों को कंबल वितरण कर दी ठंड से राहत

कोरबा, 06 दिसंबर । जरूरतमंदों की सेवा को अपना परम कर्तव्य समझने वाले बालको संयत्र में कार्यरत युवाओं की समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने अपने कंबल वितरण अभियान के तहत जंगलों में पड़ने वाली कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के लिये कोरवा जनजाति के लोगों को कंबल वितरण कर उन्हें अपने अभियान में शामिल किया। मानव सेवा मिशन के द्वारा हर वर्ष ठंड के दिनों में विशेष अभियान चलाया जाता है जिसके अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिये कंबल का वितरण किया जाता है, इस वर्ष अभियान के तीसरे दौरे में मानव सेवा मिशन के द्वारा लेमरू रोड पर निवासरत राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों को उनके गांव जाकर कंबल प्रदान किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में जिले ही नहीं प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके मानव सेवा मिशन की टीम ने ठंड के समय हर वर्ष यह विशेष अभियान चलाने का निर्णय कुछ वर्ष पूर्व लिया था, इसी के अनुरूप हर वर्ष जरूरमंद लोगों को कंबल वितरण किया जाता है। जनवरी माह तक यह अभियान अलग अलग क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, राजेश धीवर, योगेश पटेल, संजय विजयवर्गीय, घनश्याम पांडेल, हेमराज चन्द्रा, पुष्पेंद्र चंद्रोसा, माधुरी चन्द्रा, अनिता पांडेल, योगिता चन्द्रा, रागिनी धीवर, संजना चन्द्रा, पूर्वी धीवर एवं छोटे बच्चे उपस्थित रहे।

इस अभियान में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, अशोक पटेल, दिनेश पृथ्वीकर, योगेश पटेल, सत्यम सोनी, कमलेश बोहरपी, संजय विजयवर्गीय, मनोज सिंह, लिलेश्वर शर्मा और शैलेन्द्र जायसवाल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button