माधव गौशाला में गोवर्धन और गो पूजन हुआ: गौशाला में गोवर्धन पूजा के साथ कर्मचारियों का हुआ सम्मान

[ad_1]
आगर मालवाएक घंटा पहले
प्रतिवर्षानुसार इस साल भी श्री माधव गौशाला आगर में बुधवार को गोवर्धन पूजा के साथ गोवंश का पूजन कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। इस दिन गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान पूर्वक गोवर्धन पूजा करने के बाद यहां 1000 से अधिक गौ माताओं का पूजन हुआ और यहां कार्यरत कर्मचारियों का वस्त्र भेंट कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला से जुड़े मतंग बाबा, गोशाला के अध्यक्ष शांतिलाल जैन, संरक्षक सुरेंद्र कुमार मारू, कार्यकारी अध्यक्ष ओम गोयल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मतंग बाबा ने गोवंश के पालन और समरक्षण की बात कहीं। कार्यक्रम को माधव गौशाला के अध्यक्ष जैन ने भी संबोधित किया।
उपाध्यक्ष नवनीत पालीवाल, सुधीर जैन भाई, विपिन मूंदड़ा, कमल अग्रवाल, गोवर्धन पालीवाल, अंकुश भटनागर, अशोक मेठी, रमेश अटल, संजय जायसवाल सहित गोशाला से जुड़े लोग मोजूद रहे। संचालन नवनीत पालीवाल ने किया और वर्षभर का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष रमेश अटल ने प्रस्तुत किया।



Source link