मादक पदार्थो के निर्माण एवं बिक्री पर कड़ी निगरानी सहित यातायात नियमों के अनुपालन पर जोर

0 जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं एनकॉर्ड की बैठक संपन्न
बलौदाबाजार,11 मार्च 2026।कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में आज बुधवार को जिला स्तरीय सडक सुरक्षा एवं नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मादक पदार्थो की खेती, निर्माण एवं बिक्री सहित सड़क दुर्घटना में कमी लाने यातायात नियमों क पालन व बलॉक स्पॉट पर संकेतक एवं अन्य सुरक्षात्मक उपाय पर जोर दिया गया।
कलेक्टर श्री शर्मा मादक पदार्थो की खेती के सबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस, वन तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले तीन दिन में गहन जांच अभियान चलाकर प्रमाण पत्र जारी करें कि अपने क्षेत्र में कोई मादक पदार्थ की खेती नहीं हुईं है। उन्होने स्पष्ट चेतवानी दी कि प्रमाण पत्र जारी होने के कहीं भी मादक पदार्थों की खेती की शिकायत मिलने पर सम्बधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही पर जोर देते हुए कहा कि 5 लीटर से अधिक महुआ शराब निर्माण पर कड़ी कार्यवाही करें। इसके साथ ही किसी शराब दुकान में ओवर रेट की शिकायत मिलने पर सेल्समेन सहित टीम को बदलने में. निर्देश दिये। उन्होंने आदतन अपराधियों पर बांड ओवर की कार्यवाही करने कहा। शैक्षणिक संस्थाओं के 500 मीटर की परिधि में मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक, स्कूलों में आपराधिक घटनाओं पर रोक के लिये छात्रों के स्कूल बैग्स की समय समय पर जांच करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।
कलेक्टर ने यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिये हेलमेट की अनिवार्यता, 3 सवारी पर प्रतिबंध, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, मोड़ीफाइड साइलेंसर पर प्रतिबन्ध, तेज आवाज वाली डीजे आदि पर कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों
का लाइसेंस निलंबित करने के बाद दोबारा गलती करने पर लाइसेंस टर्मिनेट कराएं। नये चिन्हित ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम के लिए स्कूल शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया। कलेक्टर ने रेत के अवैध उत्तखनन एवं परिवहन सहित ओवर लोड एवं गाड़ियों के स्पीड पर भी निगरानी रखने व उल्लंघन पर कार्रवाई के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सूचना तंत्र की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या शांति भंग होने की स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित हो। अवैध शराब निर्माण, बिक्री, रेत उत्तखनन एवं यातायात पर कड़ी निगरानी रखें।
बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार सहित एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, टीआई सहित अन्य सम्बधित अधिकारी उपस्थित थे।



