माता टेकरी पर लोकार्पण का प्रसारण: दीपोत्सव, महाप्रसादी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, शिप्रा घाट पर भी हुआ दीपोत्सव

[ad_1]

देवास10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवास। उज्जैन श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाईव कार्यक्रम शहर में कई जगह एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। मुख्य आयोजन माता टेकरी पर आयोजित हुआ। जहां भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान माता टेकरी पर आकर्षण लाईटिंग के साथ 10001 दीपक जलाए गए। इसके साथ ही शहर के बिलावली स्थित महाकाल मंदिर,खेड़ापति मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रकार की साज सज्जा की गई। शिप्रा तट स्थित शिप्रा नदी किनारे घाट पर भी विशेष सजावट के साथ 5100 दीपक शिप्रा नदी किनारे घाट पर लगाए गए। जिससे शिप्रा नदी का नजारा काफी आकर्षक लग रहा था।

मंदिरों में हुए भजन, कीर्तन, आरती, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर देवास जिले में भी मंदिरों में भजन, पूजन, कीर्तन, आरती, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिले के मंदिरों में श्री महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम को लाईव देखा गया। महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर देवास में मॉ चामुण्डा टेकरी पर मंदिर समिति द्वारा 10001 दीपों से दीपोत्सव मनाया गया, महाप्रसादी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। माता टेकरी पर बडी माता मॉ तुलजा भवानी मंदिर नवीन प्रांगण में शिव भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके साथ पुरे जिले में कई जगह धार्मिक आयोजन हुए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button