दशहरा पर्व: रामलीला में सीता हरण से रावण वध तक होगा प्रसंग, फिर 51 फीट ऊंचे पुतले का होगा दहन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dewas
- In Ramlila, There Will Be An Incident From Sita’s Abduction To Ravana’s Slaughter, Then 51 Feet High Effigy Will Be Burnt
देवास36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस परेड ग्राउंड में रावण पुतले का निर्माण करते हुए।
इस बार दशहरा पर्व शहर में बुधवार काे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड में कलाकार 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण कर रहे हैं। हर साल दाे रंग का रावण का पुतला बनता था, इस बार सतरंगी तैयार किया जा रहा है। रावण दहन से पहले मगनीराम-छगनीराम की तरफ आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। कार्यक्रम सार्वजनिक रावण दहन उत्सव समिति और नगर निगम के सहयाेग से कार्यक्रम आयाेजित किया जा रहा है।
समिति के सुरेंद्रसिंह गाैड़ ने बताया, रावण दहन से पहले रामलीला की प्रस्तुति संस्था अभिरंग द्वारा दी जाएगी, जिसमें 20 कलाकार प्रदर्शन करेंगे। सीता माता हरण से लेकर रावण के वध तक का चित्रण किया जाएगा। रावण दहन का चित्रण के बाद अग्निबाण से रावण पुतले का दहन किया जाएगा। राम-लक्ष्णम के भेष में शहर के कलाकार दशहरा मैदान तक जुलूस के रूप में आएंगे। दहन से पहले नारी शक्ति तलवारबाजी का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं काे अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक करेगी। हर साल रावण पुतला निर्माण में दाे रंग का उपयाेग किया जाता है, इस बार सात रंगाें का उपयाेग किया गया है। इसी तरह कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 71 फीट ऊंच रावण का दहन किया जाएगा।
Source link