नवादा बाग पार्क में लगी कांग्रेस की गांधी चौपाल: भाजपा ने सत्ता में आते ही गोशाला निर्माण को बंद करायाः त्रिपाठी

[ad_1]

भिंडएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नगर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 2 नवादा बाग पार्क में गांधी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम भजन का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी। उस समय किसानों की ऋण माफी योजना शुरू गई थी।

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट तक बिजली 100 रुपए में दी जा रही थी। प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में गौशाला का निर्माण कराया गया, ताकि गाय सड़कों पर विचरण न करें। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही गौशालाओं को बंद कर दिया और जो गोशालाएं बन रहीं थी। उनका निर्माण भी बंद करा दिया। कांग्रेस सरकार में कन्यादान योजना को 25 हजार से बढ़ाकर 51हजार रुपए किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के वेतन वृद्धि की गई थी। आज हम अगर महंगाई बात करें तो सब्जियों की कीमतों में 35 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। नमक 41प्रतिशत महंगा हुआ है, दालें 60 से 65 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं।

आम लोग महंगाई से परेशान हैं। आज इस गांधी चौपाल के माध्यम से सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि वे भाजपा को वर्ष 2023 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगे। इस मौके पर रामदत्त तिवारी, अशोक तोमर, विजय दैपुरिया, प्रदीप भदौरिया, मल्ले सिंह गुर्जर, छोटे सिंह नरवरिया, पवन चौरसिया, आदित्य शर्मा, दर्शन सिंह तोमर , संजय शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, दुष्यंत सिंघई, गोपाल सविता, विवेक मिश्रा, विक्की भदौरिया आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button