महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पहुंची छपारा: माया नारोलिया ने कहा- समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन ही भाजपा की पहचान

[ad_1]

सिवनी41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले के छपारा नगर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया अल्प प्रवास के लिए सिवनी और बालाघाट जिले के दौरे पर हैं। जहां वह छपारा पहुंची। उनके साथ बालाघाट जिले की नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर भी थी।

इस दौरान नगर परिषद की अध्यक्ष निशा पटेल, उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकांत सिंह सहित कई महिलाएं भी उनसे मुलाकात करने पहुंची। जहां डॉक्टर संतोष के निवास में माया नारोलिया से चर्चा को। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उनके द्वारा महिला मोर्चा मंडलों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन ही भाजपा की पहचान है। उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वह 2023 की तैयारी को लेकर यह सारे कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। जिस पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निरंतर काम चलते रहते हैं। हमारा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहा है। महिला संगठनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान निशा पटेल नगर परिषद अध्यक्ष, भारती ठाकुर बालाघाट नगर पालिका, डॉक्टर संतोष सिंह प्रदीप जैन ठाकुर, शिवकांत सिंह उपाध्यक्ष नगर परिषद पार्षद शिवनीता ठाकुर, प्रशांत सिंह, आशीष अवधिया, हाशिम खान बिलाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button