महिला जैन मिलन: पयुर्षण पर्व में भाग लेने वाली महिलाओं को दिए पुरस्कार

[ad_1]
अशोकनगर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महिला जैन मिलन ने पर्युषण के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए थे। इनमें सहभागिता करने वालों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन वर्धमान धर्मशाला में किया गया। इसमें भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जैन, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री महेंद्र कडेसरा,आनंद गांधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश जैन, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष रमेश चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं अन्य गिफ्ट भेंट किए। संचालन प्रीति पाली ने किया।
सुभाष जैन ने सभी सदस्यों ने 30 अक्टूबर को विदिशा में आयोजित महिला जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन में चलने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने महिला जैन मिलन को समाज सेवा कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन, अमित कठरया, अध्यक्ष शैलजा खेरा, मंत्री प्रीति पाली, कोषाध्यक्ष संजू, हर्षिता, मीनू रोकडिया, रानी बारी, दीप्ति कनेरा, सीमा जैन, अंजू बांझल, मंजू, दीप्ति, रंजना, छाया, आशु जैन, ओसी जैन, नीतू, योगिता आदि उपस्थिति रहीं।
Source link