National

महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार

कामरूप (असम), 03 नवंबर। कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया पुलिस ने गांजा की तस्करी मामले में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान 8 किग्रा गांजा समेत जिलिमा बेगम नामक एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला तस्कर काफी लंबे समय से अपने घर से ही गांजा बेचने का कारोबार चला रही थी।

पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला गांजा तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button