महिला को लगा करंट: घर में सफाई के दौरान हुआ हादसा, जिला अस्पताल में उपचार जारी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Harda
- Accident Happened During Cleaning In The House, Treatment Continues In District Hospital
हरदा12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास अपने घर में दीपावली की सफाई का काम कर रही एक महिला को करंट लग गया है। परिजनों के ओर से महिला को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया है। जहां महिला वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम कचबेडी में रहने वाली झल्लोबाई पति गुलाबसिंह उम्र 35 साल जाति गोंड अपने घर में दीपावली की सफाई कर रही थी। इस दौरान घर में लगे बिजली के तार में कट होने की वजह से हाथ लग जाने से दोनों हाथों में करंट लग गया। जिससे महिला का हाथ जल गया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका उपचार जारी है।

खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us