भोपाल में 2 साल बाद बिना बंदिशों के मनेगा दशहरा: छोला में सबसे बड़ा इवेंट, CM शिवराज भी शामिल होंगे; 20 फीट बढ़ी रावण की हाइट

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Biggest Event In Chola, CM Shivraj Will Also Attend; Ravana’s Height Increased By 20 Feet

भोपाल27 मिनट पहले

राजधानी भोपाल में 2 साल के बाद बिना किसी बंदिशों के दशहरा मनेगा। सबसे बड़ा रावण दहन छोला दशहरा ग्राउंड पर होगा। इसमें CM शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। पिछले साल के मुकाबले रावण के पुतले की हाइट 20 फीट ज्यादा रहेगी। रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी बनाए जा रहे हैं।

छोला दशहरा मैदान पर श्री हिंदू उत्सव समिति यह आयोजन कर रही है। अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया, कोरोना संक्रमण के चलते दशहरा आयोजन पर दो साल से कई बंदिशें थीं। इस बार कोई रोक-टोक नहीं है। इसलिए दशहरा उत्सव भव्य स्तर पर मनाएंगे। रावण का 61 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। पिछले साल 41 फीट हाइट थी। आतिशबाजी भी जोरदार होगी। रावण दहन से पहले 25 ट्रॉलों पर झांकी, भजन मंडली, जागरण मंडलियां रहेंगी।

झांकियों में दिखेगी छंटा
चल समारोह में मां काली, राधा-कृष्ण, भगवान शिव की झांकियां भी शामिल रहेंगी। इन्हें कलाकार बना रहे हैं। बैंड-ढोल के साथ भक्त झूमते हुए चलेंगे।

20 से ज्यादा स्थानों पर बड़े स्तर पर तैयारियां
शहर के कोलार, कलियासोत ग्राउंड, अशोका गार्डन, टीटी नगर, बिट्‌टन मार्केट, गोविंदपुरा, सलैया, अवधपुरी, संतनगर, शाहपुरा, बाग मुगालिया, एमवीएम मैदान, नयापुरा, नेहरु नगर, कोहेफिजा समेत 20 से ज्यादा जगहों पर बड़े स्तर पर रावण दहन होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

भोपाल में वॉटर प्रूफ पुतले भी बन रहे हैं। ताकि, यदि बारिश होती है तो पुतला भींगे नहीं।

भोपाल में वॉटर प्रूफ पुतले भी बन रहे हैं। ताकि, यदि बारिश होती है तो पुतला भींगे नहीं।

पिछली बार ये भी रोक, अबकी बार कुछ नहीं

  • दशहरे पर श्रीराम चल समारोह प्रतीकात्मक रूप से निकलेंगे।
  • दशहरे पर रामलीला का मंचन भी किया जा सकेगा, लेकिन मैदान या हॉल की कैपेसिटी से 50% लोग ही शामिल हो सकेंगे।
  • रावण दहन के कार्यक्रम खुले मैदान में फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की शर्त पर आयोजन समिति कर सकेगी। इससे पहले SDM से परमिशन लेना जरूरी होगी।
  • रावण दहन के वृहद आयोजन जिनका स्वरूप मेले समान होता है, की अनुमति नहीं होगी।
  • कोरोना संक्रमण को देखते हुए बचाव के उपाय किए जाने जरूरी होंगे।

(नोट: इस बार कोरोना का संक्रमण कम है। इसलिए दशहरे को लेकर गाइडलाइन भी जारी नहीं हुई है।)

भोपाल में 300 कारीगर बना रहे 7 हजार से ज्यादा पुतले
राजधानी भोपाल में नवरात्रि के बीच दशहरे की तैयारी भी चल रही है। कई स्थानों पर बड़े स्तर पर रावण के पुतलों का दहन होगा। वहीं, गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में भी रावण दहन होगा। इसके लिए करीब 300 कारीगर 7 हजारं से ज्यादा पुतले बना रहे हैं। पुतलों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि, अबकी बार पुतलों के निर्माण में महंगाई का साया है। इस कारण पुतले 20% तक महंगे हो गए हैं। धागा, कपड़ा, बांस समेत कई सामग्री महंगी हो गई है। यह भी पढ़े

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button