महिला के प्राइवेट पार्ट चिमटा-फूंकनी से दागे: अकेले खेत में काम कर रही थी

[ad_1]
शिवपुरी8 घंटे पहले
खेत में काम कर रही एक महिला को 2 लोगों ने जिंदगी भर न भुलाने वाला दर्द दे दिया। अज्ञात आरोपियों ने उसके गुप्तांगों और मुंह को चिमटा व फूंकनी से दाग दिया।
शिवपुरी में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां 2 आरोपियों ने पहले महिला की आंखें बंद की। फिर हाथ-पैर पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट्स को गर्म चिमटे और फूंकनी से दाग दिए। महिला के मुंह पर भी गर्म चिमटा चिपका दिया।
घटना मायापुर थाना क्षेत्र के पड़ोरा गांव की है। महिला जब अपने खेत में काम कर रही थी तभी 2 अज्ञात लोगों ने उसके निजी अंगों को गर्म चिमटे और फूंकनी से दागते हुए जला डाला। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने दैनिक भास्कर को आपबीती सुनाई…
आंखें बंद की, हाथ-पैर पकड़कर जला डाला
शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बज रहे थे। मैं अपने खेत पर मूंगफली तोड़ रही थी। खेत पर काम अधिक होने के कारण मुझे रात में खेत में ही रुकना था। रात होने से पहले मैंने खाना बनाने के लिए आग जला ली थी। इसी दौरान खेत में 2 अज्ञात लोग आ गए। दोनों ने आते ही पहले मेरी आंखें बंद कर दी। मैंने चिल्लाने का प्रयास किया तो मेरा मुंह बंद कर दिया। आरोपियों ने मेरे हाथ-पैर पकड़ लिए।
मैं खाना खेत में ही बनाती, इसलिए चिमटा और फूंकनी वहीं पड़े थे। दोनों आरोपियों ने चिमटा और फूंकनी गर्म कर मेरे होठों पर चिपका दिए। मैं दर्द से तड़प गई। आरोपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने मेरे प्राइवेट पार्ट्स भी जला दिए। मेरे साथ दुष्कर्म नहीं हुआ, लेकिन वे मुझे कुरूप बनाने के प्रयास में लगे थे। मैं आरोपियों को देख भी नहीं सकी।

महिला को जब परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गया तो उन्होंने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां महिला का इलाज चल रहा है।
निजी अस्पताल ले गया तो वहां से भगाया
घटना के वक्त खेत के आसपास कोई नहीं था। पुलिस को भी देर से सूचना मिल सकी। महिला को रात में परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन निजी अस्पतालों ने महिला का इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
Source link