Chhattisgarh

महिला कल्याण समाज, SECL इंदिरा विहार ने कराया रायपुर जंगल सफारी पिकनिक भ्रमण

कोरबा। महिला कल्याण समाज, एसईसीएल इंदिरा विहार द्वारा दिनांक 25 दिसंबर को समाज की लगभग 50 महिलाओं एवं बच्चों के लिए रायपुर स्थित जंगल सफारी एवं पुरखौती मुक्तांगन का एक दिवसीय पिकनिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

भ्रमण के दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने जंगल सफारी में विभिन्न वन्य जीवों का अवलोकन किया तथा पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला एवं परंपराओं से परिचय प्राप्त किया। इस शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण से प्रतिभागियों में उत्साह, आनंद एवं आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

महिला कल्याण समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा। समाज की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के उपयोगी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।

Related Articles

Back to top button