महिलाओं ने सड़क पर जलाया चूल्हा, बनाई सब्जी-रोटी: महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

[ad_1]
विदिशा5 घंटे पहले
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर धरना दिया। महिलाओं ने धरना स्थल पर चूल्हा जला लिया। यहां उन्होंने सब्जी-रोटी बनाई। कांग्रेसियों ने महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा।
विदिशा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी के शहीद दिवस पर कांग्रेस ने पुरानी कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के गरीबों को राशन वितरण में गेहूं की जगह चावल दे रही हैं। वहीं दाल, शक्कर और तेल का वितरण भी बंद कर दिया है। इसके साथ ही कन्या विवाह योजना में भी पंजीयन बंद करके सरकार महंगाई के इस दौर में गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। धरने के बाद कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार सरोज अग्निवंशी को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने धरना स्थल पर बढ़ती महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां महिलाओं ने सड़क पर ही चूल्हा जलाकर रोटी और सब्जी बनाई। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार खाद्यान वितरण में गेहूं की जगह चावल दे रही है। मप्र के लोगों की तासीर रोटी खाने की है। ऐसा कर सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही हैं।
बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली मुआवजा राशि
विधायक शशांक भार्गव ने कहा- मध्यप्रदेश के लोगों की तासीर गेहूं की रोटी खाने की है, चावल कम ही लोग खाते हैं ऐसे में सरकार गेहूं की वजह चावल लोगों को वितरण कर उनकी थाली मैं खाद्यान्न कम करने और उन्हें भूखा रखने की साजिश कर रही है, और बाढ़ पीड़ितों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली। 15 दिन बाद समस्या का हल ना होने की सूरत में विधायक ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

धरना स्थल पर महिलाओं ने चूल्हा जलाकर रोटियां सेंकी।

धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक शशांक भार्गव भी मौजूद रहे। विधायक ने सरकार को घेरते हुए कहा- कि बाढ़ पीड़ितों को अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। खाद्यान्न वितरण में भी गेहूं की जगह चावल देकर गरीबों को भूखा रखने की साजिश हो रही है। 15 दिन में समस्या का हल नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी।
Source link




