Chhattisgarh

महासमुंद में बायपास और बेलसोंडा में ओवरब्रिज निर्माण वार्षिक योजना में शामिल

महामसुंद,08अक्टूबर । महासमुन्द में बाइपास व बेलसोंडा में ओवरब्रिज निर्माण कार्य वार्षिक योजना 2022-2023 में शामिल कर लिया गया है। इसके लिए जल्द ही स्वीकृति मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल व अनुरोध पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस आशय की जानकारी दी है।


मिली जानकारी के अनुसार संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर महासमुंद में बायपास और बेलसोंडा के रेलवे क्रासिंग में ओवरब्रिज निर्माण की ओर ध्यानाकर्षित कराते हुए पत्र लिखा था। जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने अनुरोध पत्र का जवाब देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 353 की कुल लंबाई छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 66 किमी है। जिसमें से करीब 21 किमी में फोरलेन चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। जिसमें महासमुंद शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं।

महासमुंद बायपास के लिए वर्तमान में यातायात और विकास की जरूरत को देखते हुए डीपीआर बनाने का कार्य वार्षिक योजना 2022-2023 में शामिल किया गया है। बाद इसके शीघ्र ही शहर का बायपास निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 353 में ग्राम बेलसोंडा के पास रेलवे क्रासिंग में ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को भी वार्षिक योजना में शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द प्राक्कलन जमा करने के बाद इसके लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। महासमुन्द में बाइपास व बेलसोंडा में ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति का मार्ग प्रशस्त होने पर संसदीय सचिव  ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button