Chhattisgarh

महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ संपन्न, विधायक अनुज शर्मा ने युवाओं को बताए विकास और आत्मनिर्भरता के सूत्र

महासमुंद — स्थानीय विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित ‘बजट युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकारी बजट की प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरण सिंह देव उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं और युवा उद्यमियों ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप सब्सिडी, एमएसएमई समर्थन और स्थानीय उद्योगों में रोजगार के अवसरों को लेकर सवाल पूछे। अतिथियों ने युवाओं की जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान किया और बजट में युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

अपने संबोधन में विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज का बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, भाषा और संस्कृति पर गर्व करना भी है। युवाओं को हुनर आधारित विकास की ओर बढ़ने और अवसरों का लाभ उठाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें।

उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएं और संसाधन उपलब्ध कराती है, लेकिन सफलता के लिए जोखिम उठाने और लगातार प्रयास करने का संकल्प युवाओं को स्वयं लेना होगा। स्टार्टअप और MSME क्षेत्र के लिए बजट में दी गई टैक्स राहत और फंडिंग प्रावधानों को उन्होंने युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताया। उन्होंने 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की निर्णायक भूमिका बताई।

कार्यक्रम में रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button