National

महानवमी का दिन इन दो राशियों के लिए फलदायी, मां सिद्धिदात्री पूरी करती हैं ये मनोकामनाएं

शारदीय नवरात्रि की महानवमी आज यानी 4 अक्टूबर, मंगलवार को है। नव दुर्गाओं में मां सिद्धिदात्री अंतिम हैं। अन्य आठ दुर्गाओं की पूजा-आराधना शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार करते हुए भक्त नवरात्र के नवें दिन इनकी उपासना में प्रवृत्त होते हैं। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व—ये आठ सिद्धियां होती हैं। ब्रह्मवैवर्त्त पुराण में श्रीकृष्ण जन्मखंड में ये सिद्धियां अठारह बताई गईं हैं।

मां सिद्धिदात्री भक्तों और साधकों को ये सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ हैं। देवीपुराण के अनुसार भगवान् शंकर ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था। इनकी अनुकम्पा से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण वह लोक में अर्द्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए। सिद्धिदात्री मां के भक्त के भीतर कोई ऐसी कामना शेष नहीं रहती है, जिसे वह पूर्ण करना चाहे।

किस राशि के लिए शुभ
सभी राशियों के लिए शुभ। विशेषकर मिथुन के लिए फलदायी है।

किस रंग के कपड़े पहनें
जातक पूजा में काले रंग को छोड़कर कोई भी रंग के वस्त्र धारण करें।

कौन सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी
मां सिद्धिदात्री जातक को अष्ट सिद्धि और नौ निधि प्रदान करती हैं। यह पूजा का पूर्ण फल प्रदान करती हैं।

आज के दिन का महत्व
मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों को देने वाली हैं। मां सिद्धिदात्री का पूजन करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरा होती हैं। मां सिद्धिदात्री पूर्ण हैं। शांत और कमलासीन मां सिद्धिदात्री मन को शांति प्रदान करती हैं।

Related Articles

Back to top button