महाकाल लोक का सीधा प्रसारण खरगोन जिले में होगा: सिरवेल, बिजागढ़, नन्नेश्वर, मेलडेश्वर और लालबाई-फूलबाई मंदिर में भी देखा जा सकेगा, प्रशासन ने तय की रूपरेखा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khargone
- Sirvel, Bijagarh, Nanneshwar, Meladeshwar And Lalbai Phoolbai Temple Can Also Be Seen, The Administration Has Set The Outline
खरगोन8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण मंगलवार को होना है। इस दिन को एक ऐतिहासिक दिन बनाने के लिए जिले के सभी मंदिरों और घाटों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। शुक्रवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए जिले के ग्रामीण व नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
जनप्रतिनिधियों ने जिले कुछ खास मंदिरों का भी जिक्र किया गया। जहां विशेष आयोजन किए जा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले में अभी तक 27 मंदिरों की सूची बनाई है। जहां विशेष रूप से आयोजन होंगे। अब इसमें सिरवेल, नन्नेश्वर, बिजागढ़, मेलडेश्वर और लालबाई-फूलबाई मंदिर को भी शामिल किया गया है।
कलेक्टर कुमार ने कहा कि सभी मंदिरों में आयोजन होंगे ही। लेकिन घाट और चिन्हित मंदिरों में विशेष कार्यक्रम होंगे। महांकाल हमारे प्रदेश का गौरव है। इसके लिए हमारी भागीदारी भी आवश्यक है। इसमें जनप्रतिनिधि अपने सहयोग के साथ किसी एक स्थान के मंदिर के अध्यक्ष होंगे और कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।
दीपदान या सुंदरकांड जो स्थानीय रूप से प्रचलित हैं आयोजन करें
इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के सभी मंदिरों पर आयोजन होंगे। जनप्रतिनिधियों ने दीपदान, सुंदरकांड और रामलीला जैसे कार्यक्रम करने के सुझाव दिए। कलेक्टर कुमार ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जो भी प्रचलित कार्यक्रम है। मंगलवार शाम 5 से 6 बजे के बीच आवश्यक रूप से कर सकते हैं। शाम 6 बजे से महांकाल लोक का लोकार्पण किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, बड़वाह नपा उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल व अन्य जनपदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर जेएस बघेल, एसडीएम मिलिंद ढोके, नपा सीएमओ प्रियंका पटेल व जिन निकायों में अध्यक्षों का निर्वाचन नहीं हुआ वहां के सीएमओ उपस्थित रहे।

Source link