महाअष्टमी पर मां कालिका माता मंदिर में महागरबा: रतलाम के कालिका माता परिसर में महिलाओं ने किया उड़ते गुलाल में गरबा, महाअष्टमी पर विशेष आयोजन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- In Ratlam’s Kalika Mata Complex, Women Performed Garba In Flying Gulal, Special Event On Maha Ashtami
रतलाम15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रतलाम के प्रसिद्ध मां कालिका माता मंदिर में आज महाअष्टमी के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है l मां के दरबार में सुबह 4 बजे से ही आस्था का गरबा करने हजारों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पहुंची है। खासबात है कि आज के दिन गरबा पांडाल में गुलाल उडाकर मां की आराधना की जाती है और यहां हर श्रद्धालु मां की भक्ति के रंग में रंगा हुआ, रमता हुआ नजर आया। सुबह 4:00 बजे नारीशक्ति, गरबो के साथ ही मां की आराधना करती है। और आज भी महाअष्टमी के मौके पर हजारों की संख्या में महिलाएं और दूसरे भक्त मां के दरबार में मन्नत लेकर पहुंचे है।
महाअष्टमी होने पर सुबह 4 बजे से ही मंदिर में मां के दर्शन के लिए लाइन लगना शुरू हो गई थी। आज सुबह से ही मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कालिका माता के मंदिर पहुंचे है। हजारों श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें यह दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करती हुई नजर आई।
Source link