महंत पुष्करानंद महाराज ने प्रशासन को दी चेतावनी: प्रशासन ने समस्या हल नहीं की तो रोड जाम कर दूंगा, समाधी ले लूंगा

[ad_1]
बुरहानपुर34 मिनट पहले
उदासीन आश्रम इतवारा के महंत स्वामी पुष्करानंद महाराज शनिवार शाम 7 बजे लोधीपुरा में तीन दिन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे थे। इस दौरान अपने वक्तव्य में महंत पुष्करानंद महाराज ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि- उमेश मुनि महाराज ने जो प्रखंड चलाया था उसे मैं पूरा करूंगा। अगर शासन प्रशासन ने नहीं सुना तो शासन, प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि तीन दिन के अंदर नहीं सुना तो ईंट से ईंट बजा दूंगा। रोड जाम कर दूंगा। वहीं समाधी ले लूंगा। यह सुनकर पूरा आंदोलन परिसर तालियों से गूंज उठा।
यह है पूरा मामला
दरअसल लोधीपुरा में 27 अक्टूबर से इच्छेश्वर हनुमान मंदिर समिति के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सदस्यों की मांग है कि दरगाह ए हकीमी प्रबंधन द्वारा क्षेत्र में सरकारी, निजी, किसानों की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए। जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता आंदोलन जारी रहेगा। इस आंदोलन को ही समर्थन देने के लिए उदासीन आश्रम के महंत पुष्करानंद महाराज सहित अन्य संत शनिवार शाम लोधीपुरा पहुंचे थे।
समिति की यह है मांग
– मंदिर समिति सदस्य महेश चौहान के अनुसार दरगाह ए हकीमी ट्रस्ट द्वारा ग्राम लोधीापुरा, ऐमागिर्द, शाहदरा और बोरगांव खुर्द सरकारी, आम रास्तों, गौ चरण की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। इसे लेकर आंदोलन किया जा रहा है। 8 माह से लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए अब अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है।
शनिवार को यह लोग हड़ताल पर बैठे
– शनिवार को आंदोलन के तीसरे दिन योगेश पाटिल, चूड़ामन हंकारे, तुषार महाजन, योगेश महाजन, राजेश साखरे, शिवकुमार पासी, आलोक मिश्रा, प्रदीप पारसकर, आकाश साखरे आदि अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे।
इन संतों, पदाधिकारियों ने किया आंदोलन को समर्थन
– महंत स्वामी पुष्करानंद महाराज उदासीन आश्रम, नर्मदानंद गिरी महाराज, पंडित योगेश चतुर्वेदी, बाल्या महाराज, शिवसेना के आशीष शर्मा, हिन्दू महासभा के दिनेश सुगंधी, पंडित भूषण पाठक आदि ने आंदोलन को समर्थन किया।
Source link