International

मरियम नवाज ने इमरान खान की बताया गीदड़

इस्लामाबाद 06 मार्च  5 मार्च को पुलिस पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन वो घर पर मौजूद नहीं थे। वो भाग गए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML) की लीडर मरियम नवाज ने खान को डरपोक और गीदड़ कह दिया। इतना ही नहीं उन्हें देश तक छोड़ने के लिए कहा। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, मरियम ने ट्वीट कर कहा कि गीदड़ चोरी करने के बाद भी दूसरों की बेटियों के पीछे छुपता है और गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्हें शील्ड की तरह इस्तेमाल करता है।

दरअसल, गिरफ्तारी से नाराज इमरान के समर्थक सड़कों पर आ गए है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को शक है कि इमरान गिरफ्त में आने से बचने के लिए महिलाओं और बच्चों को ढाल बना सकते हैं। ट्वीट में मरियम ने कहा- नवाज शरीफ बहादुर हैं क्योंकि वो मुश्किल समय में भागे नहीं, बल्कि जेल गए। जबकि इमरान खान कभी जेल नहीं गए।

उन्होंने इमरान की तुलना अपने पिता नवाज से की। पिता को शेर कहा और इमरान को गीदड़ बताया। मरियम ने कहा- शेर भले ही बेगुनाह हो लेकिन वो अपनी बेटी का हाथ पकड़ता है, लंदन से पाकिस्तान आ जाता है और जेल जाता है। गीदड़ छुपता है। देश शेर और गीदड़ के बीच का अंतर समझ गया है।

Related Articles

Back to top button