मप्र स्थापना दिवस: सावित्री बाई फूले कन्या उमावि से निकली प्रभातफेरी, सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- Savitri Bai Phule Kanya Came Out From Umaavi, Hundreds Of Students Along With Public Representatives Also Participated
बुरहानपुर (म.प्र.)43 मिनट पहले
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर मंगलवार सुबह बुरहानपुर में सावित्रीबाई फूले कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सुबह 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्कूली विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, अफसर, कर्मचारी शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस स्कूल पहुंची।
प्रभात फेरी में पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद पाटिल, एडीएम शैलेंद्रसिंह सोलंकी सहित अन्य अफसर, कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रभात फेरी नगर भ्रमण कर वापस स्कूल पहुंची। यहां पर सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही नशामुक्ति, स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मध्य प्रदेश गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
शाम में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
मप्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम 6 बजे परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का भोपाल से सीधा प्रसारण भी लोगों को दिखाया जाएगा।
Source link